फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Outgoing sarpanch accuses brother of attacking him with a knife

निवर्तमान सरपंच ने भाई पर लगाया चाकू से हमला करने का आरोप

Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Outgoing sarpanch accuses brother of attacking him with a knife
गांव खैराणा के निवर्तमान सरपंच रामेश्वर यादव पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस को शिकायत देकर निवर्तमान सरपंच ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह करीब नौ बजे उसके बड़े भाई ने चाकू से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वीरवार सुबह वे अपने खेत में बने मकान पर गांव के ही तीन-चार अन्य लोगों के साथ चाय पी रहे थे। इस दौरान बड़ा भाई रतिपाल शराब के नशे में वहां पहुंचा। इसके बाद रतिपाल को चाय पीने को कहा तो उसने चाय पी। इसके बाद उसे एक तरफ बुलाकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बुधवार शाम को भी रतिपाल शराब पीकर कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया था लेकिन उसे समझा बुझाकर भेज दिया था। एसआई तपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत देकर अपने भाई पर आरोप लगाया है। बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed