{"_id":"682f690cfd50503ef20ba0ce","slug":"oshin-was-elected-president-of-the-literary-unit-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124877-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ओशिन को साहित्यिक इकाई का अध्यक्ष चुना गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ओशिन को साहित्यिक इकाई का अध्यक्ष चुना गया
Thu, 22 May 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 22 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटोे 1प्रगतिशील ट्रस्ट के साहित्यिक इकाई का अध्यक्ष चुने जाने पर ओशिन शुक्ला को सम्मानित करत
नारनौल। युवा साहित्यकार और उदीयमान कवि ओशिन शुक्ला साक्षी को प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल की साहित्यिक इकाई का प्रमुख चुना गया है।
ट्रस्ट के सचिव डॉ. मनोज आफरिया एवं ट्रस्टी नरोत्तम सोनी ने बताया कि ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक में ओशिन शुक्ला के नाम पर सभी सदस्यों की सहमति बनी है। ओशिन के नाम का प्रस्ताव शिक्षाविद राकेश शर्मा ने रखा और अनुमोदन प्राचार्य दिनेश कुमार ने किया। अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट युवा और ओजस्वी वक्ताओं, साहित्यकारों और कलाकारों के माध्यम से समाज में सार्थकता और रचनात्मकता का संदेश देना चाहता है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। युवा शक्ति को साहित्य के माध्यम से सही दिशा देने का संकल्प प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने लिया है। साहित्य इकाई के नव नियुक्त अध्यक्ष ओशिन शुक्ला ''''साक्षी'''' ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिष्ठित और सर्वाधिक क्रियाशील संस्था प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ट्रस्टी भीमसेन शर्मा, अमित कुमार, शिक्षक बंसी लाल, सुभाष सिंगला, राघव जांगिड़ और अनेक सदस्य मौजूद रहे।