फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only two bus services from Mahendragarh to Balaji Dham

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से बालाजी धाम के लिए सिर्फ दो बस सेवा

Tue, 10 Dec 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 10 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Only two bus services from Mahendragarh to Balaji Dham
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए महज दो बस सेवा है। वह भी दूसरे जिले के डिपो की बसें जाती हैं। धार्मिक स्थानों से बस सेवा ओर शुरू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से मेहंदीपुर धाम के लिए प्रतिदिन 300 से 400 श्रद्धालु आवागमन करते हैं। मेहंदीपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को अगर बस नहीं मिलती है तो श्रद्धालुओं को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से गाड़ी पकड़नी पड़ती है। रामनिवास पाटोदा, रवि कुमार, प्रमोद, सुगन, वेदपाल, पंकज, जितेंद्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने एक नारनौल डिपो की बस सुबह के समय या दोपहर के बाद बस चलाने की मांग उठाई गई है। बता दें कि हिसार व भिवानी डिपो की दो बसें मेहंदीपुर बालाजी के जाती है।
विज्ञापन

हिसार डिपो की बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी जो वाया नारनौल, अलवर, बांदीकुई होते हुए रात 9:10 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगी व यही बस अगले दिन सुबह 8:30 बजे मेहंदीपुर से रवाना होगी जो दोपहर दो बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके अलावा भिवानी डिपो की बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 12.30 बजे रवाना होगी जो वाया नारनौल, अलवर बांदीकुई होते हुए शाम 6:10 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुचेंगी व दूसरे दिन 7:30 बजे मेहंदीपुर बालाजी से रवाना होकर दोपहर एक बजे महेंद्रगढ़ पहुचेंगी। यह दोनों बसें प्रतिदिन मेहंदीपुर बालाजी के लिए आवागमन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
धार्मिक संस्थानों की ओर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए बस चलवाने के लिए कोई पत्र नहीं मिला है। यदि पत्र मिलता है तो महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- सज्जन सिंह, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed