फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one youth arrested has firing case

नांगल हरनाथ में फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
one youth arrested has firing case
गांव नांगल हरनाथ में तीन दिन पहले हुई फायरिंग मामला में पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे एसडीजेएम हिमांशु सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी से पुलिस कुछ बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव नांगल हरनाथ में 10 दिसंबर को शराब के कारोबार को लेकर फायरिंग हुुई थी। गांव नांगल हरनाथ निवासी रामनाथ एवं भरत सिंह ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि वो मंगलवार की सुबह अपने घर पर थे। करीब दस बजे उनके गांव के तीन लोग अपने साथ कुछ अन्य लोगों के साथ एक बाइक तथा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे। इन लोगों ने अपने साथ शराब की पेटी ली थी। इन पेटी को रामनाथ व भरत के घर पर रखकर पुलिस को फोन करने वाले थे। जिससे इन लोगों को अवैध शराब के केस में फंसाया जा सके। जब उन्होंने विरोध किया तो शराब रखने आए लोग अपनी गाड़ी में सवार होकर भागने लगे।बाइक को मौके पर ही छोड़ गए। कुछ दूरी पर जाकर इन लोगों की स्कारपियो एक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसके बाद इन लोगों ने ट्रैक्टर पर हवाई फायर भी किया। स्कॉर्पियो कुछ दूरी पर जाकर गड्ढों में पलट गई। इसके बाद सभी हमलावर गाड़ी से उतरकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चार पांच नामजद तथा चार पांच अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास एवं अवैध हथियार रखने के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले गांव नांगल हरनाथ में फायरिंग मामले में आरोपी सीताराम उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था। न्यायाधीश ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed