फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One more accused arrested in snatching case

छीनाझपटी के मामले में और एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी

Fri, 11 Feb 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in snatching case
छीनाझपटी मामले में पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
सदर थाना पुलिस ने छीनाझपटी करने के मामले में और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मबीर उर्फ आहो के रूप में हुई है। जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भांखरी से मोटरसाइकिल चोरी करने की भी वारदात कुबूली है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा आरोपी धर्मबीर उर्फ आहो को बदोपुर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने बैंक कर्मचारी से लूट की वारदात कुबूली थी। इस मामले में आरोपी भांखरी से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना भी कुबूला है। छीनाझपटी मामले में पुलिस मुकेश उर्फ मुन्ना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से नकदी और एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खातीवास निवासी धर्मेंद्र ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नारनौल बैंक में काम करता है। शाम के समय गांव महरमपुर नदी के पास बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने हथियार दिखाकर उससे पैसे छीन कर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने सदर थाना नारनौल में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पहले मुकेश उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया था। जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं दूसरे आरोपी धर्मबीर उर्फ आहो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed