फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One more accused arrested for committing vehicle theft

वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
One more accused arrested for committing vehicle theft
सदर थाना नारनौल पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने के मामले में भीम सिंह निवासी रावता की ढाणी तन बायल नांगल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ निवासी देवेंद्र ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली पर जितेंद्र निवासी नांगल काठा को चालक रखा हुआ है जिसने शाम के समय अपने घर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ा किया था। रात के समय कोई उसे चुरा ले गया। शिकायत पर थाना सदर नारनौल में चोरी का मामला दर्ज किया गया। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले के मामले में एक ओर आरोपी भीमसिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी ओमप्रकाश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिससे पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर लिया था। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी भीम सिंह पर लूट, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। वहीं आरोपी को लूट के एक मामले में 10 साल की सजा हो चुकी है। आरोपित को वीरवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed