फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One lakh 64 thousand withdrawn from the account by changing the debit card

डेबिट कार्ड बदल कर खाते से निकाले एक लाख 64 हजार

Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
One lakh 64 thousand withdrawn from the account by changing the debit card
नारनौल। गांव मोहनपुरा के एक व्यक्ति ने नांगल चौधरी पुलिस को डेबिट कार्ड बदलकर खाते से एक लाख 64 हजार रुपये निकालने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहनपुरा निवासी कैलाश चंद ने बताया कि वह 4 अगस्त को नांगल चौधरी के एटीएम से दस हजार रुपये निकालने के लिए एक युवक को अपना डेबिट कार्ड दिया। 10 हजार रुपये निकालने के बाद युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया। इसका पता उसे उस समय नहीं लग पाया। जब वह घर पहुंचा तो उसके खाते से एक लाख 64 हजार रुपये निकलने का मेसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद उसने अपना खाता बंद करवा दिया। वहीं नारनौल शहर साइबर थाने में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए सीसीटीवी कैमरों के मदद से उक्त युवक का सुराग लगाकर उसकी राशि बरामद करवाई जाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed