फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One killed, two injured in high speed trola collision

तेज रफ्तार ट्राला की टक्कर से एक की मौत दो घायल।

Sun, 04 Apr 2021 10:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in high speed trola collision
गांव पवेरा के पास रविवार सुबह मंदिर में धोक लगाकर बाइक पर घर वापस लौट रहे बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गई व दो घायल हो गए। घायलों की हालात स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निजामपुर चौकी इंचार्ज रामेश्वर ने बताया की सुबह 11 बजे गांव रवां निवासी अमर सिंह अपनी मां लाली देवी व चाची सुमन को लेकर पदमा की ढाणी पाटन के पास मंदिर में धोक लगाने गए थे। जब वापस अपने गांव रवां आ रहे थे तो गांव पवेरा के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे सुमन पत्नी धर्मपाल उम्र 30 वर्ष मौत हो गई और अमर सिंह व लाली देवी बुरी तरह घायल हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने जिप्सी में तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने सुमन देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर ट्रॉला चालक भाग गया। नागरिक अस्पताल में लाली देवी व अमर सिंह की हालत स्थिर बताई गई है। लोगों ने बताया की ऐसे हादसे कई बार हो चुके है, लेकिन पुलिस ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करती जिससे रोजाना हादसों में लोगों की जान जा रही है। लोगों ने प्रशासन से गुजारिश की है की ओवरलोड को बंद किया जाए ताकि हादसों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed