{"_id":"8c43ec13977cff472683ddeb9eb48893","slug":"one-death-in-road-accident-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, दो घायल
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोरासी बांध के पास मंदिर के निकट रविवार की शाम टैंपो में सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टैंपो सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुरानी मंडी निवासी बाबूलाल रविवार की शाम अपने टैंपो से सामान लेेने के लिए राजस्थान के गांव टिब्बा बसई गया था। जब वह अपने घर वापस लौट रहा था तो गांव निजामपुर में उसके दो परिचित टैंपो में बैठ लिए। गांव जोरासी के बांध के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे 30 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके पड़ोसी 50 वर्षीय पूर्णमल पुत्र कालूराम तथा 32 वर्षीय घनश्याम पुत्र रामप्रताप घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तथा मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन