{"_id":"6761b9903c7f319b2e01d790","slug":"one-dead-and-one-seriously-injured-in-tractor-car-collision-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113902-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर-गाड़ी की टक्कर में गाड़ी में सवार एक की मौत व एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर-गाड़ी की टक्कर में गाड़ी में सवार एक की मौत व एक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- मृतक हरिश फाइल चित्र
महेंद्रगढ़। शहर के राव तुलाराम चौक पर सोमवार रात्रि को ट्रैक्टर और गाड़ी की टक्कर हो गई। इससे गाड़ी में बैठे एक होटल मालिक व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकाें ने हरीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि वंश को अधिक चोट लगने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला ढ़ाणी निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से हरीश होटल वाले के पास बतौर ड्राईवर नौकरी करता था। सोमवार रात्रि को हमेशा की तरह जाट-पाली स्थित क्लासिक होटल को बंद करके अपने घर पर आ रहे थे। अमित कुमार गाड़ी चला रहा था। हरीश आगे कंडक्टर की साइड बैठा हुआ था, जबकि वंश पीछे बैठा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनके आगे-आगे एक पराली से भरा हुआ ट्राली सहित ट्रैक्टर चल रहा था।
राव तुलाराम चौक पर उक्त ट्रैक्टर चालक ने अचानक कुराहवटा गांव की तरफ मोड़ दिया। अचालक ट्रैक्टर के ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही गाड़ी उक्त ट्राली में जा लगी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने हरीश और वंश को गंभीर चोट लगने के कारण नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया व वंश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने मंगलवार को अमित कुमार के बयान पर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।