फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One accused arrested with illegal weapon

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with illegal weapon
अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
सदर थाना नारनौल की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में पाथरोली पचेरी निवासी राजवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सदर थाना नारनौल की पुलिस टीम को गश्त के समय गुप्त सूचना के आधार पर महरमपुर नदी के पास बने होटल के पास से अवैध हथियार सहित तीन युवकों को पकड़कर काबू कर लिया था और एक युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया था। मौके से पकड़े गए आरोपियों से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गहनता से छानबीन करते हुए पुलिस ने मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में बताया कि महेंद्र और अजय के पास से अवैध हथियार लेकर आते थे। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। थाना सदर नारनौल पुलिस ने मामले में मौके से फरार आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित से अवैध हथियारों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed