फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the first day 2081 teenagers and adolescent girls were vaccinated

पहले दिन 2081 किशोर और किशोरियों को लगाई वैक्सीन

Mon, 03 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the first day 2081 teenagers and adolescent girls were vaccinated
केएल मेमोरियल स्कूल स्लामपुरा में किशोरों को टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Narnol
कोरोना के संभावित खतरे का देखते हुए सरकार ने 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए सोमवार से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुुरुआत की गई। स्वास्थ्य की टीमों ने पहले दिन सोमवार को 2 हजार से अधिक किशोरों का टीकाकरण किया। इसमें 2081 किशोरों को कोवॉक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जबकि 1805 अन्य आयु वर्ग के लोगों को पहला टीका तथा 3967 को दूसरा टीका लगाया गया। इस प्रकार सोमवार को किशोरों सहित कुल 7853 लोगों का टीकाकरण किया गया। सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। जिले में 26 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग से केंद्र बनाया गया था। ताकि व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के निर्धारित अपने लक्ष्य को 90 प्रतिशत पूरा कर लिया है। जिले में 11 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इनमें 6 लाख से अधिक लोगों को पहला व 4 लाख से अधिक लोगों को कोरोनारोधी दूसरा टीका लगाया जा चुका है। वहीं सोमवार को किशोरों का टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। किशोरों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रों पर अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि अधिक से अधिक किशोरों का टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन

किशोरों को नगर परिषद व राजकीय कन्या स्कूल में लगाए जाएंगे टीके
उप सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 11 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोरोना का टीकाकरण किया जा चुका है। अब सरकार के निर्देशानुसार 15 से 18 आयु वर्ग किशोरों का टीकाकरण आज से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरों के लिए नारनौल शहर में नगर परिषद व राजकीय कन्या विद्यालय में टीका केंद्र बनाए गए है। उक्त आयु के किशोर इन दोनों स्थानों पर आकर टीकाकरण करवा सकते है। इसके लिए विद्यार्थी स्कूल की आईडी या फिर आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने पहली डोज ले चुके सभी लोगों से दूसरी डोज लगवाने अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों डोज लगवाने के बाद ही हम कोरोना संक्रमण से लड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed