फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On Sunday, 25 corona infection cases were reported so far, one died

इस साल रविवार को अब तक के सर्वाधिक 25 कोरोना संक्रमण के मामले आये, एक की मौत

Sun, 11 Apr 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
On Sunday, 25 corona infection cases were reported so far, one died
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को इस साल में अब तक के सर्वाधिक 25 मामले आए हैं। 11 दिन में जिले में 73 कोरोना केस आ चुके हैं। जबकि एक कोरोना संक्रमण की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग संक्रमण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे है। नारनौल शहर से तीन कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। जबकि महेंद्रगढ़ शहर से चार नए मामले आए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में रविवार को 25 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6729 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को 4 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 6643 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 22 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 65 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 11 अप्रैल तक 155431 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 92552 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 176283 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1470 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

नए कोरोना संक्रमित की सूची
पुरानी मंडी नारनौल-1, हुडा सेक्टर नारनौल-2, मुंडिया खेड़ा-1, कनीना-4, आकोदा-1, कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, लाला वाला कुआं महेंद्रगढ़-1, यढाणा -1, बवानिया -1, कारिया-1, छाजूपुरम कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, मोहनपुर अटेली-1, सुरेती जाखड़-1, सतनाली-2, भोजावास -2, गोद-1, रघुनाथपुरा -1, जाट पाली-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed