फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Old age pension will be Rs 6 thousand if Congress government is formed: Dan Singh

कांग्रेस सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन होगी 6 हजार रुपये : दान सिंह

Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Old age pension will be Rs 6 thousand if Congress government is formed: Dan Singh
सतनाली में विधायक राव दान​सिंह का स्वागत करते ग्रामीण।
सतनाली। कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक राव दान सिंह ने सोमवार को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक राव दान सिंह का सम्मान किया गया। विधायक राव दान सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान कांग्रेस का हर कार्यकर्ता क्षेत्र के वोटरों से घर-घर जाकर उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से अवगत करवाए।
विज्ञापन

विधायक राव दान सिंह ने कहा कि यदि सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनती है तो कांग्रेस सरकार आने वाले समय में छह हजार रुपये मासिक बुढ़ापा पेंशन लागू करना, बिजली के बिल 300 यूनिट तक प्रदेश के लोगों को नहीं भरना पडे़गा, बीपीएल कार्ड धारकों को 100 गज के मुफ्त प्लाट दिए जाएंगे व मकान का निर्माण भी करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक राव दान सिंह ने मौके पर क्षेत्रवासियों की समस्या सुनी और तुरंत प्रभाव से समाधान किया। इस अवसर पर विधायक के भतीजे अरूण राव, मीडिया सचिव राजेश गुप्ता, गोलू यादव, भान सिंह शेखावत, डॉ. रणवीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल, राजकुमार फौजी, संतु शेखावत, अनिल कौशिक, लीलू शेखावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed