{"_id":"663952378a379526cb03cc34","slug":"officers-and-employees-of-essential-services-can-cast-their-vote-through-ballot-paper-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112067-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आवश्यक सेवाओं वाले अधिकारी-कर्मचारी बैलेट पेपर से डाल सकते हैं वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आवश्यक सेवाओं वाले अधिकारी-कर्मचारी बैलेट पेपर से डाल सकते हैं वोट
Tue, 07 May 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं वाले विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपना मत बैलेट पेपर के जरिए भी डाल सकते हैं। इसके लिए सभी विभागों के नोडल अधिकारी अंत्योदय सरल केंद्र पर स्थापित किए गए सुविधा केंद्र से फार्म नंबर 12-डी ले सकते हैं तथा यहीं पर जमा करवा सकते हैं।
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि डाक मतपत्र सुविधा के लिए सभी कार्यालयों से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। डाक मतपत्र (फार्म 12डी) इस कार्यालय द्वारा सीधा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए सुविधा केंद्र बनाया गया है। ऐसे में सभी विभागों के नोडल अधिकारी अपने कर्मचारियों का (अर्थात आवश्यक सेवा पर कार्यरत मतदाता) डाक मतपत्र के लिए केवल अपने विभाग के नोडल अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन करवाएं।
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने डाक मतपत्र के लिए अंत्योदय सरल केंद्र में सेंटर बनाया गया। यहां से डाक मतपत्र के लिए फार्म भी ले सकते हैं व नोडल अधिकारी भरने के बाद यहां फार्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
डाक मत पत्र के लिए योग्य विभाग
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि डाक मत पत्र के लिए मेट्रो विभाग, रेलवे विभाग, मतदान के दिन कवरेज के लिए आयोग की मंजूरी प्राप्त मीडियाकर्मी, बिजली, बीएसएनल, डाक, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, स्टेट दुग्ध कोऑपरेटिव सोसाइटीज, स्वास्थ्य, भारतीय खाद्य निगम, विमानन, रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, फायर सर्विस, ट्रैफिक पुलिस, एम्बुलेंस सर्विस, फायर फोर्स जेल, आबकारी, जल प्राधिकरण, ट्रेजरी, वन विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पुलिस, नागरिक सुरक्षा व होमगार्ड, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, प्रेस सूचना ब्यूरो व पीडब्ल्यूडी विभाग शामिल हैं।