{"_id":"5e138ac98ebc3e87b57f4d86","slug":"officer-has-not-rechaed-to-meeting-narnol-news-rtk5359873118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं पहुंचने पर रेलवे, एनएचएआई के अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं पहुंचने पर रेलवे, एनएचएआई के अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए आदेश
विज्ञापन
जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
- फोटो : Narnol
केंद्रीय ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करने के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सोमवार को जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नहीं पहुंचने पर रेलवे विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। सांसद ने कहा कि सूचना के बावजूद ये दोनों ही विभागों के अधिकारी बैठक में नहीं आए।
उन्होंने रेलवे के जयपुर व बीकानेर मंडल के अधिकारियों को उन्होंने सख्त पत्र लिखने को कहा। वहीं पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सचिव को व एनएचएआई के चेयरपर्सन को पत्र लिखने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर घर में पाइप के माध्यम से पानी पहुंचे। ऐसे में जल जीवन मिशन के तहत अधिकारी जो भी प्रोजेक्ट तैयार करें उसे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बनाएं। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आठ हजार शौचालयों के निर्माण का पैसा लोगों को नहीं मिला है। इनका पैसा जल्द से जल्द एचआरडीएफ से निकालकर लाभार्थी को दें। इस काम में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना में उन परिवारों को भी शामिल करें । जिन्हें बीपीएल के कोटे से प्लॉट मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले में इस योजना के तहत 3363 योग्य परिवार अभी तक हैं। इन्हें भी जल्द योजना का लाभ दें।
समग्र शिक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग एक वास्तविक आंकड़ा तैयार करे। जिसमें उन भवनों की स्थिति तथा जरूरत की पूरी जानकारी हो।
विज्ञापन
50 गांवों में को जून तक 24 घंटे बिजली देने का दावा
अधीक्षक अभियंता ने जानकारी दी कि 147 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। लगभग 150 अन्य गांवों में भी इसी जून तक 24 घंटे बिजली दी जाएगी। वहीं पैट ट्रांसफार्मर के संबंध में जिले में 89 में से 78 पैट काम कर रहे हैं। जिले में अन्य 20 पैट ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इससे ढाणियों में बसने वाले परिवारों को काफी फायदा होगा।
किसान सीएससी सेंटर व कृषि विभाग में जाकर अपनी त्रुटि ठीक करवाएं
सांसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर कृषि उपनिदेशक जसविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि तीसरी किस्त के समय किसानों के आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक किया गया है। ऐसे में कुछ लाभार्थियों के नाम आदि में थोड़ी सी गलती है, जिस कारण पैसा भेजने में परेशानी हो रही है। सांसद ने कहा कि इन किसानों की समस्या दूर करें। डीडीए ने कहा कि इसके लिए कृषि विभाग में विशेष डेस्क है। किसान संबंधित सीएससी सेंटर व कृषि विभाग में आकर अपनी त्रुटि ठीक करवा ले।
एनएच 148 बी का मुद्दा भी उठा
भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी के संबंध में निर्देश दिए कि इस मार्ग के शेष हिस्से को बनवाने के लिए विभाग जल्द कारवाई करें। इसके निर्माण होने तक इसकी मरम्मत कराए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो टुकड़ा राज्य ने वापस ले लिया था, उसे फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपा जाए। उन्होंने खुद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से बात की है। केंद्रीय मंत्रालय में भी वे खुद इस बारे में मुद्दा उठाएंगे। साथ ही उन्होंने नांगल चौधरी के विधायक की मांग पर नांगल चौधरी रोड पर बन रहे उपरगामी पुल की लंबाई और बढ़ाने के लिए भी फाइल चलवाने के निर्देश दिए।