{"_id":"6ac41297a67c16696001bf31","slug":"nursing-officers-resume-work-protest-against-washing-allowance-and-motp-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146280-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नर्सिंग ऑफिसरों ने थामा काम, वॉशिंग अलाउंस और एमओटीपी पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नर्सिंग ऑफिसरों ने थामा काम, वॉशिंग अलाउंस और एमओटीपी पर जताया विरोध
विज्ञापन
फोटो नंबर-17हड़ताल के दौरान रोष व्यक्त करते नर्सिंग ऑफिसर्स। संवाद
नारनौल। वॉशिंग अलाउंस शुरू करने और एमओटीपी (मैनपावर ऑप्टिमाइजेशन ट्रांसफर पॉलिसी) को रोकने की मांग को लेकर सोमवार को नागरिक अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसरों ने दो घंटे की शांतिपूर्ण हड़ताल की। नर्सिंग ऑफिसर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल पर रहे। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर स्वदेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
नर्सिंग ऑफिसरों ने कहा कि वॉशिंग अलाउंस और एमओटीपी को लेकर उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार का ध्यान इन मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए 5 से 7 अक्टूबर तक प्रतिदिन दो घंटे शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि पूरे नर्सिंग कैडर के अधिकार, सम्मान और भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने सभी नर्सिंग ऑफिसरों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। नर्सिंग ऑफिसरों ने सरकार से दोनों मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।