{"_id":"65cb8dd45328175c1805d0fd","slug":"numberdar-association-raised-slogans-regarding-demands-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107401-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नंबरदार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नंबरदार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर की नारेबाजी
Tue, 13 Feb 2024 09:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Feb 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में नंबरदार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रधान रतिराम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रधान रतिराम शर्मा ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 247 नंबरदार है, जिनमें से 48 नंबरदार 75 वर्ष से अधिक के है।
उन्होंने बताया कि नंबरदारों को अगस्त माह से जनवरी माह तक का मानदेय नहीं मिल रहा है। वहीं 75 वर्ष के नंबरदारों को पिछले एक वर्ष से मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मानदेय को लेकर मंत्री, विधायक, उपायुक्त, एसडीएम तथा तहसीलदार को भी मिल चुके है। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नंबरदारों को मानदेय महेंद्रगढ़ में नहीं मिल रहा बल्कि नारनौल व अन्य जिलों के नंबरदारों को मिल रहा है।
उन्हाेंने बताया कि मानदेय हर माह मिलना चाहिए, नंबरदार के देहांत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को नंबरदार बनाया जाए, निजी बसों उनसे किराया वसूला जाता है उनका समाधान किया जाए। उपायुक्त ने एक हफ्ते का आश्वासन दिया एक हफ्ते में मानदेय भत्ता डाल दिया जाएगा। इस मौके पर नंबरदार धर्मपाल,राजकुमार जांगड़ा, करण सिंह, मुकेश, रामचंद्र, मलखान, अनार सिंह, कैलाश, जयवीर, संजय, मेघराज, बहादुर सिंह सहित अन्य नंबरदार मौजूद रहे।