{"_id":"67992502a28e8ae4f809d304","slug":"npa-removed-encroachment-from-the-market-in-nangal-chaudhary-narnol-news-c-196-1-mgh1001-120767-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में नपा ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में नपा ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण
Wed, 29 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी नपा जेई सुनील कुमार के नेतृत्व में बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कोटपुतली रोड, नारनौल रोड व निजामपुर रोड पर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही रोड पर रखे सामान को उठाकर ले गए। अतिक्रमण करने वाले करीब 5 से 7 दुकानदारों के चालान भी किए हैं।
करीब 2 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। वहीं अतिक्रमण हटाने गई टीम की सूचना मिलते ही सभी रेहड़ी मालिक व दुकानदारों ने अपना-अपना सामान रोड से हटा लिया। जिससे बाजार का रास्ता चौड़ा व खुला नजर आया। रोड पर रखे सामान को उठाने पर टीम को कई दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
गौरतलब है कि नांगल चौधरी में निजामपुर रोड व कोटपुतली रोड सबसे व्यस्त बाजार है। जहां से रोजाना सैकड़ों वाहन व ग्राहकों का आना जाना लगा रहता हैं। ज्यादा भीड़ रहने व आए दिन जाम लगने के कारण आम लोगों की सुविधा के लिए नपा ने सड़क के दोनों और डिवाइडर बनवाए थे। साथ ही गंदे पानी व बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया था। लेकिन बाजारों में दुकानदारों ने डिवाइडर के आगे तक सामान लगा रखे हैं। जिसको लेकर नपा को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस दौरान टीम में जेई सुनील कुमार, योगेंद्र, राहुल चौधरी, राहुल यादव, रूपेश यादव व उमेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।