फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nozzles and cables stolen from the fields of 25 farmers in two villages

Mahendragarh-Narnaul News: दो गांवों के 25 किसानों के खेतों से नोजल व केबल चोरी

Fri, 03 May 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nozzles and cables stolen from the fields of 25 farmers in two villages
महेंद्रगढ़। किसानों के खेतों व ट्यूबवेलों से चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछली दो रातों में दो गांवों से अज्ञात चोर 25 किसानों की 452 फव्वारा नोजल व ट्यूबवेलों से 500 फीट केबल चोरी कर ले गए। गांव मांडोला व बुचौली में सोमवार व मंगलवार रात को किसानों के खेतों से चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मांडोला निवासी किसान अनुप ने बताया कि मंगलवार रात को खेत से 25 नोजल चोरी हो गई। वहीं साथ लगते खेत से राजकुमार की 17 नोजल, धर्मपाल की 12 , किशनलाल की 16, संतलाल की 11, संजय की 20, कृष्ण की 30, सुनील की 20, सुबेसिह की 20, बीरसिंह की 22, नरेश की 25, तुलसीराम की 20, मदनलाल की 25, पवन की 25, लालसिंह की 15, शिवकुमार की 15, कमल सिंह की 15, सुरेश की 10 व सूबे सिंह के 10 फव्वारा नोजल चोरी हो गई।
विज्ञापन

गांव बुचौली में बुधवार रात को छह किसानों के 99 नोजल व 500 फीट केबल चोरी की ले गए। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बुचौली निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात को उसके खेत से 35 नोजल व 200 फीट की ट्यूबवेल की केबल चोरी हो गई। उसके खेत के पड़ोसी विनोद कुमार निवासी बुचौली की 15 नोजल व 100 फीट केबल, सुनील कुमार के खेत से 20 नोजल, सत्यवीर सिंह निवासी के खेत से 12 नोजल, शेर सिंह के ट्यूबवेल से 200 फीट की केबल व सतीश के खेत से 17 नोजल चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed