फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now facilities for operation will be available in civil hospital only.

Mahendragarh-Narnaul News: अब नागरिक अस्पताल में ही ऑपरेशन के लिए मिल सकेंगी सुविधाएं

Sat, 10 Feb 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Now facilities for operation will be available in civil hospital only.
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के लोगों को अब ऑपरेशन के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़गा। अब नागरिक अस्पताल में ही अनेक प्रकार के ऑपरेशन की सुविधाएं मिलनी आरंभ हो गई हैं। नागरिक अस्पताल में पित की थैली, रसोली, गांठ, बच्चेदानी, हरणिया, अपेंडेक्स, थॉयराइड, सीजेरियन सेक्शन के ऑपरेशनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब जरूरतमंदों को महंगे उपचार से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

पिछले तीन माह के दौरान 150 से अधिक ऑप्रेशन किए जा चुके हैं। सर्जन डॉ. संदीप यादव के साथ-साथ अब स्टाफ भी पूरा हो चुका है। ऑप्रेशन विभाग के सभी सात पदों पर नियुक्तियां हो चुकी है। अब लोगों को इस तरह के ऑप्रेशन के लिए निजी अस्पतालों के महंगे उपचार से भी छुटकारा मिल सकेगा। सेवाएं मिल सेंगी। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज इन बीमारियाें संबंधित जांच करवाने के लिए पहुंच रहे है। वहीं ऑप्रेशन थियेटर में दूरबीन सेट की आवश्कता है जिसके माध्यम से ऑपरेशन आसानी से किए जा सकेंगे। दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने को लेकर लोगों में भ्रांतियां हैं, जबकि चीरा विधि की अपेक्षा दूरबीन विधि में मरीज को ज्यादा लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती नहीं रहना पड़ता। इसके साथ ही पेट पर एक या चार छेद कर हार्निया, एपेंडिक्स, पथरी का सफल ऑपरेशन किया जा सकता है। इसमें समय कम लगता है और खून की भी जरूरत न के बराबर होती है। दूरबीन विधि का एक अन्य लाभ यह है कि इसमें पेट में चीरा व टांके नहीं लगते और सिर्फ एक छेद नाभि में होने से पेट कटने के कोई निशान भी नहीं आते। प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को मरीजों के ऑपरेशन कि जा रहे हैं। एमरजेंसी होने पर मरीजों को तुरंत ऑपरेशन किया जाता है। निजी अस्पतालों में पित की थैली, रसोली, गांठ, बच्चेदानी, हरणिया, अपेंडेक्स, थॉयराइड का ऑपरेशन करवाते है तो 10 से 20 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। जबकि नागरिक अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन किए जाए रहे है। अगर अस्पताल में दूरबीन सेट लग जाए तो ऑपरेशन भी जल्द हो सकेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। पेट दर्द, पथरी के मरीज भी अधिक आ रहे हैं। इस समय ओटी में एक दूरबीन सैट की दरकार है। इसके माध्यम से ऑपरेशन जल्द तथा आसानी से किया जा सकेगा। दूरबीन विधि में मरीज को ज्यादा लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती नहीं रहना पड़ता। दूरबीन विधि का एक अन्य लाभ यह है कि इसमें पेट में चीरा व टांके नहीं लगते। अस्पताल में आने वाले लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- डॉ. संदीप यादव, सर्जन नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed