फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notice to 45 shopkeepers regarding encroachment in Akoda, time given to remove encroachment in seven days

आकोदा में अतिक्रमण को लेकर 45 दुकानदारों को नोटिस, सात दिन में अतिक्रमण हटाने का दिया समय

Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notice to 45 shopkeepers regarding encroachment in Akoda, time given to remove encroachment in seven days
खुडाना रोड पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : Narnol
खुडाना रोड पर दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के मामले में सोमवार को लोकनिर्माण विभाग द्वारा 45 दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने बने चबूतरे व अतिक्रमण को हटाने के लिए सात दिन का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सीएम विंडो के माध्यम से खुडाना रोड पर अतिक्रमण हटवाने की मांग करते हुए शिकायत दी गई थी। इससे पहले भी विभाग अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस दे चुका है। लेकिन इस माह में दीपावली का त्योहार होने के कारण दुकानदारों को बीस दिन का समय दिया गया था। दीपावली के बाद एसडीएम दिनेश कुमार ने दुकानदारों को सात दिन में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेशानुसार दुकानदारों ने दुकानों के सामने लगे हुए टीन शेड तो हटा लिए, लेकिन चबूतरे ज्यों के त्यों हैं। दुकानों के सामने बने चबूतरों को हटाने के लोकनिर्माण विभाग ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा दिए गए नोटिस के अनुसार यदि सात दिन के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस देकर 45 दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
एसडीओ कृष्ण कुमार, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed