फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notice not announced, now only action will be taken

Mahendragarh-Narnaul News: नोटिस न मुनादी, अब होगी सिर्फ कार्रवाई

Tue, 12 Sep 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Notice not announced, now only action will be taken
महेंद्रगढ़। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नगरपालिका(नपा) ने दुकानदार को एक ओर मोहल्लत दी है। दो बार नोटिस दिए जाने के बाद नगरपालिका ने सोमवार को कर्मचारियों के माध्यम से मुनादी भी करवाई है, किंतु दुकानदारों पर उनका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। अभी अतिक्रमण पहले की तरफ ही हो रखा है। नगरपालिका न तो नोटिस न मुनादी अब सिर्फ कार्रवाई किए जाने के मुड में हैं। इस संबंध में नगरपालिका कार्यालय में चेयरमैन रमेश सैनी के साथ पार्षदों की मीटिंग भी हुई है। पार्षद भी अतिक्रमण हटाए जाने के लिए एकजुट हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका ने शहर के बाजारों और शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बरामदे खाली करवाए जाने को लेकर सख्त हो रखी है। नपा ने सोमवार को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रोड पर सामान हटाने एवं बरामद खाली किए जाने के लिए मुनादी करवाई है। मुनादी करवाए जाने पर कुछ दुकानदारों ने रोड से सामान तो हटा लिया है, लेकिन कुछ दुकानदार अभी वैसे ही जमे हुए हैं। दुकानदारों ने बरामद अभी तक खाली नहीं किए हैं। इससे पहले दो बार उनको नोटिस भी जारी किया जा चुका है। सोमवार को नगरपालिका सचिव ने आगामी कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ निशा तंवर को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। उम्मीद की जा रही है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस सप्ताह नहीं तो अगले मंगलवार तक कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


हमनें आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ निशा तंवर को कार्रवाई के लिए लिख दिया है। अब कोई नोटिस या मुनादी नहीं करवाई जाएगी, अब कार्रवाई की जाएगी। जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed