{"_id":"65edfa660cb641bcaa0463bb","slug":"no-toilet-at-the-old-bus-stand-passersby-worried-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110224-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुराने बस स्टैंड पर नहीं शौचालय, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुराने बस स्टैंड पर नहीं शौचालय, राहगीर परेशान
Sun, 10 Mar 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष पनप रहा है।
बता दें कि पुराने बस स्टैंड से रेवाड़ी-नारनौल की ओर जाने वाले यात्रियों व महाविद्यालय के छात्रों को काफी देर तक वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। अगर उस समय जनसुविधा के लिए जाना पड़े तो बेहद परेशानी से गुजरना पड़ता है। कस्बा के निवासी कालुराम, रोहतास, निरंजन कुमार, मुरारी लाल,अखीराम, किशनलाल व धर्मपाल आदि ने बताया कि पुराने बस स्टैंड के आसपास बाजार, बैंक व शिक्षा संस्थान होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रति दिन भारी संख्या में नागरिकों का आवागमन रहता है। उक्त लोगों ने बताया कि जनसुविधा के अभाव में नागरिकों को इधर-उधर जगह तलाश करनी पड़ती है। नागरिकों का कहना है कि नपा प्रशासन को इस समस्या से अनेक बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग कि है की समय रहते जनसुविधा की व्यवस्था की जाए ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर शौचालय की कमी को लंबे समय से महसूस किया जा रहा है। जिसके निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। जल्द ही इस समस्या से नागरिकों को निजात मिल जाएगी। -मनीष, जेई नगर पालिका, मंडी अटेली।