फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nizampur sub division gets SDO, 44 villages will get benefits

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर सब डिविजन को मिला एसडीओ, 44 गांवों को मिलेगा लाभ

Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nizampur sub division gets SDO, 44 villages will get benefits
नारनौल। बिजली निगम ने निजामपुर सब डिविजन की मंजूरी अप्रैल-2021 में दी थी। इस बात को 30 माह का समय बीत चुका था। यहां अभी तक एसडीओ की कुर्सी नहीं रखी गई थी। इसी वजह से नलवाटी व गुजरवाटी के लोगों को मजबूरन नारनौल या नांगल चौधरी जाना पड़ रहा था। जब यह मुद्दा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष जजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने रखा तो उस पर संज्ञान लिया गया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने बिजली निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर को आदेश दिए कि निजामपुर सब डिविजन पर तुरंत एसडीओ की नियुक्ति की जाए। इस आदेश के बाद एमडी के आदेशों का हवाला देते हुए दक्षिणी हरियाणा विद्युत निगम हिसार के एससी एडमिशन ने बुधवार ही पत्र जारी कर निजामपुर सब डिविजन पर एसडीओ की नियुक्ति करने का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने जिला महेंद्रगढ़ में अप्रैल-2021 में नए चार सब डिविजन बनाने की घोषणा की थी। इसमें सीहमा, बुचावास, सतनाली, आकोदा व निजामपुर को शामिल किया गया। बिजली निगम ने सीहमा, बुचावास व सतनाली में नया सब डिविजन बना दिया। अभी तक निजामपुर व आकोदा को सब डिविजन नहीं बनाया गया है। नलवाटी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस मुद्दे को जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली के साथ मिलकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखा था। अब बुधवार को इस मामले में पत्र जारी कर नांगल चौधरी सब डिविजन के एसडीओ हितेश को ही निजामपुर सब डिविजन का अतिरिक्त एसडीओ का चार्ज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 44 गांवों को होगा फायदा

निजामपुर सब डिविजन के तहत कारोली, तलोट, धनौंता, दनचौली, छिलरो, निजामपुर सिटी, निजामपुर, बामणवास व मौखूता गांव है, यह 9 गांव फिलहाल नारनौल सब डिविजन से जुड़े हैं। वहीं गांव घाटासेर, नापला, पवेरा, सरेली, गांवड़ी जाट, झगडेत की ढाणी, बेरूंडला, ख्वाजपुर, नांगल शालू, कारोता, दौंगली, नारहेड़ी, ढाणी ठाकरान, मोकन वाली ढाणी, ईसलामपुर, बिगोपुर, धौलेड़ा, नियाजअलीपुर, मेघोत बिंजा, लाडावा की ढाणी, बखरीजा, मेघोत हाला, भोजावास की ढाणी, पांचनौता, मूसनौता, नांगल दर्गू, झूडवाल की ढाणी, बायल, ढाणी सादा की, पंचा की ढाणी, दीयावाला की ढाणी, रावता की ढाणी, गंगुताना, गोलवा व ढाणी हून है। यह 35 गांव/ढाणी है जो नांगल चौधरी सब डिविजन से है। अब निजामपुर सब डिविजन पर एसडीओ बैठेगा तो इन सभी 44 गांव/ढाणी से जुड़े ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed