फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nishtha 3.0 Online Training An Important Step In Nation Building

निष्ठा 3.0 आनलाइन प्रशिक्षण राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम

Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nishtha 3.0 Online Training An Important Step In Nation Building
नारनौल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में प्राथमिक अध्यापकों के निष्ठा ऑनलाइन एफएलएन 3.0 प्रशिक्षणके लिए शनिवार को एबीआरसी व बीआरपी के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के पांचों खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी तथा एबीआरसी व बीआरपी शामिल रहे। कार्यशाला डाइट प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में शुरू हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रवक्ता व जिला अकादमिक समन्वयक लालसिंह यादव ने निष्ठा 3.0 के सभी कोर्सों के विषय में विस्तार से बताया। वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश दुआ ने निष्ठा के महत्व के विषय का विस्तार बताया। जिला तकनीकी समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह ने निष्ठा के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्राइमरी अध्यापकों के लिए निष्ठा 3.0 ट्रेनिंग 1 अक्तूबर 2021 से शुरू हो चुकी है। यह ट्रेनिंग दीक्षा एप पर ऑनलाइन होगी। निष्ठा ट्रेनिंग में कुल 12 कोर्स करने हैं।
विज्ञापन

इसमें प्रत्येक माह में 2 कोर्स दीक्षा एप पर ऑनलाइन करवाए जाएंगे। प्रत्येक कोर्स के अंत में मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। 70 प्रतिशत से कम अंक आने की दशा में सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। इसके लिए अधिकतम 3 बार प्रयास कर सकते हैं। सभी कोर्स हर महीने की 25 तारीख से पहले ज्वाइन करना होगा और 30/31 तारीख तक पूरे करने होंगे। पहला कोर्स पहले सप्ताह में ही पूरा कर लिया जाए। जिससे समय पर सर्टिफिकेट जारी हो सके और डैशबोर्ड पर जिला की रैंक में सुधार हो सके। डाइट प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव ने पहले से चल रहे निष्ठा 2.0 में जिला महेंद्रगढ़ को पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान दिलाने पर एबीआरसी व बीआरपी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईईओ विजेंद्र श्योराण ने सभी से इस प्रशिक्षण को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में अटेली खंड शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान, नारनौल खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष सांभरिया, नांगल चौधरी खंड शिक्षा अधिकारी भूप सिंह रंगा, महेंद्रगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी अलका, कनीना खंड शिक्षा अधिकारी ओपी सैनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed