{"_id":"6a149b644f0b70fc6f09fb27","slug":"nine-players-from-the-sports-nursery-participated-with-seven-setting-their-sights-on-qualification-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140386-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी से 9 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 7 ने क्वालीफाई पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी से 9 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 7 ने क्वालीफाई पर साधा निशाना
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली में आयोजित 5 वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप में कनीना स्थित शूटिंग खेल नर्सरी के 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 7 खिलाड़ियों ने निर्धारित स्कोर से ज्यादा अंक प्राप्त कर क्वालीफाई किया।
जानकारी के अनुसार 8 खिलाड़ियों ने 10 मीटर पिस्टल श्रेणी में और एक खिलाड़ी ने 50 मीटर राइफल श्रेणी में और एक खिलाड़ी ने 50 मीटर पिस्टल श्रेणी में भाग लिया। प्रिया ने 10 मीटर राइफल में 391 व 50 मीटर राइफल में 547 अंक प्राप्त किए।
वहीं, 10 मीटर पिस्टल श्रेणी में हिमांश ने 346, वैष्णमी ने 326, गौरव यादव ने 345, भारती ने 296 और नितिशा ने 287 का स्कोर बनाया। वहीं अतुल ने 50 मीटर पिस्टल श्रेणी में 239 का स्कोर बनाया। सभी खिलाड़ी अब 2 से 15 जून तक आयोजित होने वाली स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बॉक्स
प्रयास है कि खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सकें। खेल नर्सरी के 7 खिलाड़ियों का चयन स्टेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उम्मीद है चयनित खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। राहुल मेहता, शूटिंग कोच