फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Netaji Subhash Park is flooded due to the tap being left open, and the public is upset due to negligence.

Mahendragarh-Narnaul News: नल खुला रहने से नेताजी सुभाष पार्क में जलभराव, अनदेखी से आमजन परेशान

Tue, 25 Nov 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Park is flooded due to the tap being left open, and the public is upset due to negligence.
फोटो नंबर-14नेजाती सुभाष पार्क में लगातार नल चलने से पार्क के अंदर भरा पानी। संवाद
नारनौल। शहर के प्रमुख और सबसे बड़े पार्क नेताजी सुभाष देखरेख के अभाव में जलभराव से तालाब में तब्दील हो गए हैं। बिना ध्यान पानी के नल खुले रहने से पार्क में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहकर रहा है।
विज्ञापन

पार्क में चोर गुंबद के पीछे हुडा सेक्टर की तरफ बोरिंग कर नल लगाए गए थे जिनका उद्देश्य घास एवं पौधों को सिंचाई करना था। परंतु नलकूपों से लगातार पानी बहता रहने के कारण पार्क में दूर-दूर तक जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन

इससे पार्क में लगे झूले व खेल उपकरण उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं। बच्चे झूलों पर न तो बैठ पा रहे हैं और न ही खेल पा रहे हैं। पानी के जमा हो जाने से आसपास की जमीन दलदल का रूप लेती जा रही है जिससे फिसलने एवं चोट लगने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय, सूरज, मनोज व रमेश का कहना है कि सर्दी के मौसम में जमीन पर जमा पानी देर तक नहीं सूखता जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। इससे सुबह-शाम टहलने आने वाले नागरिकों को अत्यधिक असुविधा हो रही है।
लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पानी बचाने के लिए सरकार अभियान चलाती है लेकिन पार्कों में पानी की ऐसी बर्बादी जिम्मेदार विभागों की लापरवाही दर्शाती है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि पार्क में लगे नलकूपों पर वॉल्व लगाए जाएं ताकि जरूरत के अनुसार ही पानी का प्रयोग हो सके और व्यर्थ बहाव पर रोक लगाई जा सके।

वर्जन:
पार्क में अगर पानी बेकार चलता है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। पार्क में सभी नल पर वॉल्व भी लगवाए जाएंगे जिससे जहां पानी की जरूरत हो वहीं पानी खोला जा सके।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed