फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Negligence of three departments...110 machines still not fogged

Mahendragarh-Narnaul News: तीन विभागों की लापरवाही...110 मशीन फिर भी नहीं कराई फॉगिंग

Tue, 03 Sep 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Negligence of three departments...110 machines still not fogged
फोटो संख्या:58- सतनाली के वार्ड नंबर 20 में भरा गंदा पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले एक माह से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ व कनीना खंड की ग्राम पंचायतों के पास 110 फॉगिंग मशीन होने के बावजूद गंभीर नहीं हैं। महेंद्रगढ़ व कनीना के शहरी क्षेत्र में लोगों की बार-बार मांग के बाद भी नगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग व ग्राम पंचायतें फॉगिंग कराने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही हैं।
विज्ञापन

तीन विभागों की लापरवाही का खामियाजा कहीं लोगों की सेहत पर भारी न पड़ जाए। इस समय मच्छरों की भारी तादाद के चलते आमजन परेशान है। इसके कारण लगातार डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। खंड विकास व पंचायत विभाग की ओर से अधिकांश ग्राम पंचायतों को फॉगिंग मशीनें गत वर्ष उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन अब व मशीनें भी देखरेख के अभाव में ग्राम पंचायतों में पड़ी धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की नपा के पास तीन मशीने, दो खराब
शहर की 50 हजार की आबादी के घरों में फोगिंग के लिए नगरपालिका के पास महज तीन मशीनें उपलब्ध हैं। इनमें से भी दो मशीनें खराब पड़ी हैं। गत वर्ष भी शहर में कुछ ही वार्डों में फॉगिंग की गई थी, लेकिन इस बार तो एक बार भी फॉगिंग नहीं हुई है। वहीं कनीना नगरपालिका में तीन मशीनें हैं, लेकिन लोगों की बार-बार मांग के बावजूद भी जिम्मेदारों को डेंगू या मलेरिया के केस का इंतजार है।
खंड विकास व पंचायत विभाग ने पंचायतों को उपलब्ध कराई थीं 110 मशीनें
खंड विकास व पंचायत विभाग की ओर से गत वर्ष ग्राम पंचायतों को 110 मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं। विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ खंड के 65 व कनीना खंड के 45 गांवों में मशीनें उपलब्ध कराई थी। फॉगिंग के लिए अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी ग्राम पंचायतों व नगरपालिकाओं को पैरिथैरम 2 प्रतिशत एस्ट्रेक्ट दवा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्राम पंचायतों ने स्वास्थ्य विभाग को फॉगिंग के लिए दवा उपलब्ध कराने की मांग तक नहीं भेजी है।

जल्द ही शहर के प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग कराई जाएगी। इसके अलावा जिस भी वार्ड से फॉगिंग की मांग की जाएगी वहां प्राथमिकता के आधार पर होगी। इसके अलावा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर शहर में जहां भी जलभराव के स्थान हैं वहां आसपास की आबादी के घरों में फॉगिंग कराई जाएगी।
-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:58- सतनाली के वार्ड नंबर 20 में भरा गंदा पानी--संवाद

फोटो संख्या:58- सतनाली के वार्ड नंबर 20 में भरा गंदा पानी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed