{"_id":"66536a6b4b799edefd0b3501","slug":"nautapa-the-suns-rays-are-falling-directly-and-spreading-over-less-area-hence-the-earth-is-getting-heated-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112643-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा... सूर्य की किरणें सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही, इसलिए तप रही धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा... सूर्य की किरणें सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही, इसलिए तप रही धरती
Sun, 26 May 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। पिछले एक हफ्ते से मौसम बहुत गर्म बना हुआ है। नौतपा शुरू होने के साथ तापतान में भी बढ़ोतरी होते जा रही है। वजह, इस समय सूर्य की किरणों का पृथ्वी के इस भाग पर सीधा गिरना है।
हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 25 मई से 02 जून तक का समय नाैतपा का समय है। नौतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है। अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही हैं। इसलिए गर्मी तेजी से पड़ रही है। इस समय तापमान अधिक होने का मुख्य कारण सूर्य की किरणों का पृथ्वी के इस भाग पर सीधा गिरना है। वर्तमान समय में एक वर्ग किलोमीटर की किरणें एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर पड़ती है, जिससे हमें पूरी गर्मी लगती है। 15 जून को पृथ्वी पर सूर्य की किरणें 90 डिग्री पर पहुंचेगी। इसलिए इस समय गर्मी के यहीं हालात बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि सूर्य की परिक्रमा करती पृथ्वी से देखने पर सूर्य के पीछे रोहिणी नक्षत्र आ जाता है। 365 दिन में पृथ्वी की परिक्रमा अवधि के कारण सूर्य के पीछे रोहिणी नक्षत्र आना एक खगोलीय घटना है।