फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Young man fell into a well, pulled out with the help of boring machine, died

Narnaul: कुएं में गिरा युवक, बोरिंग मशीन की मदद से निकाला, मौत

Thu, 14 Mar 2024 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल, नांगल चौधरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल, नांगल चौधरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 08:49 PM IST
सार

गुरुवार की दोपहर दो बजे की घटना है। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन
Narnaul: Young man fell into a well, pulled out with the help of boring machine, died
कुएं से शव को निकालते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव मौसमपुर में सड़क किनारे स्थित खुले कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना वीरवार दोपहर करीब दो बजे की है। युवक बिहारीपुर का रहने वाला था। घटना की सूचना पाकर मौके पर नांगल चौधरी पुलिस, दमकल गाड़ी और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


इसके बाद बारिंग मशीन की सहायता से बड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव कुएं से बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया। बिहारीपुर का एक युवक दोपहर करीब दो बजे मौसमपुर गांव में पहुंचकर सड़क किनारे स्थित खुले कुएं में गिर गया। युवक की कुएं में गिरने की आवाज सुनकर लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


बाद में पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके लिए बोरिंग मशीन मंगवाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी, जिसके वजह से कुएं में गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed