फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul Police arrested man with illegal weapon under Behrod T-Point bridge on 152D Express Highway

Narnaul News: अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस को नहीं दिखा सका लाइसेंस

Tue, 03 Jan 2023 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 11:42 AM IST
सार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव थनवास निवासी संदीप 152-डी हाईवे पुल के नीचे बहरोड टी-प्वाइंट पर अवैध हथियार लिए खड़ा है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर पहुंची।

विज्ञापन
Narnaul Police arrested man with illegal weapon under Behrod T-Point bridge on 152D Express Highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नारनौल में 152 डी एक्सप्रेस हाईवे पर बहरोड टी-प्वाइंट पुल के नीचे पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को दबोचा। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव थनवास निवासी संदीप 152-डी हाईवे पुल के नीचे बहरोड टी-प्वाइंट पर अवैध हथियार लिए खड़ा है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर पहुंची। इस दौरान वहां खड़े एक युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम संदीप बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्टल बरामद हुई। संदीप से लाइसेंस मांगा तो वह उसके पास नहीं मिला। युवक ने बताया कि 10-15 दिन पहले उसने गांव के राहुल उर्फ कल्लू से 8000 रुपये में खरीदा था। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। इसके बाद संदीप ओर राहुल उर्फ कल्लू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed