फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, strike, fired, employee, protest

हड़ताल के कारण हटाए कर्मचारी, जताया रोष

Sat, 02 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, strike, fired, employee, protest
हटाए गए - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नारनौल में हरियाणा  विद्युत प्रसारण निगम में 29 व 30 जून की हड़ताल के दौरान हटाए गए स्टाफ  के समर्थन में नारनौल सर्कल के बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को  महेंद्रगढ़ रोड स्थित 220 केवी स्टेशन में निगम मैनेजमेंट के खिलाफ  प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान कच्चे कर्मचारियों व कर्मचारी नेताओं ने  पावर हाउस में  जमकर नारेबाजी कर निगम मैनेजमेंट के प्रति रोष प्रकट किया।  नारेबाजी कर रहे कर्मचारी नेताओं ने हटाए गए कर्मचारियों के बहाल करने की  मांग पर अड़े रहे तथा यह तक सिस्टम को ठप कर किसी भी कर्मचारी के ड्यूटी पर  न जाने की चेतावनी दी। मामला बिगड़ता देख पावर स्टेशन पर वहां में कार्यरत  एसएसई अजय वर्मा ने फोन पर निगम मैनेजमेंट से बात कर हटाए गए स्टाफ को  वापस ड्यूटी पर रखने का लिखित आश्वासन देकर बिजली कर्मचारियों को शांत  किया। अधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद सभी बिजली कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर  लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में एपीएस सुभाष रोहिल्ला, सब यूनिट प्रधान  हवा सिंह, राजेंद्र बोहरा, सुरेंद्र जोशी, सर्कल सचिव सत्यवीर, यूनिट  प्रधान अशोक यादव, जेई भूपेंद्र सिंह,  समेत नारनौल सर्कल के सैकड़ों  कर्मचारी शामिल थे।


यह है मामला
29 व 30 जून की हड़ताल खत्म होने  के बाद 1 जुलाई शुक्रवार को सुबह सभी बिजली कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे  तो 220 केवी पावर हाउस नारनौल से 2 बिजली कर्मचारियों, अटेली पावर हाउस से  2 बिजली कर्मचारियों तथा सेका पावर हाउस में 4 कर्मचारियों को संबंधित  अधिकारियों ने हड़ताल के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप  लगा ड्यूटी ज्वाइन करवाने मना कर दिया। इस पर हटाए गए बिजली कर्मचारियों ने  इसकी सूचना ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के पदाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed