फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, retired judge, check, abhay chutala

रिटायर्ड जज से करवाएं जांच : अभय चौटाला

Sun, 03 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, retired judge, check, abhay chutala
अभय चौटाला - फोटो : ‌file photo

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में एलनाबाद के विधायक एवं प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार ढिंगरा आयोग को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो ढिंगरा आयोग बनाया है, उसकी प्रक्रिया ही गलत है। उन्होंने कहा कि केबिनेट, विधानसभा या लोकसभा की मंजूरी के बाद ही कोई आयोग बनाया जाता है। मुख्यमंत्री अपने स्तर पर कोई भी आयोग नहीं बना सकता। चौटाला शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर सरकार को हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई करनी थी तो रिटायर्ड जज से जांच करवाई जानी चाहिए थी ताकि रिपोर्ट आने पर सीधी एफआईआर दर्ज करवा कर कार्रवाई की जा सके। इतनी छूट सरकार के द्वारा हुड्डा को क्यों दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि आयोग तो केवल डराने और दबाने के लिए बनाया गया है। उसी के बल पर राज्य सभा में भाजपा ने कांग्रेस को डरा कर वोट ले लिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को अध्यापको के जींस पहने पर नसीयत दी कि पंडितजी अध्यापकों के काम पर ध्यान देना चाहिए अगर उनका रिजल्ट नहीं आ रहा है तो उस अध्यापक का इंक्रीमेंट रोक उन पर कार्रवाई करें इस प्रकार की फालतू की बयान बाजी से बचें।  इस अवसर पर इनेलो के जिला प्रधान सतबीर नौताना, राव बहादुर सिंह, राजकुुमार खातोद, निर्मला तंवर, लक्खी सोनी, भंडारी शर्मा, नरेश शेरवावत, दिनेश शर्मा,पवन शेखावत, सुदेश ढिल्लो, कमला देवी, धर्मपाल नंबरदार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed