फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, rain water, drain, ladies, highway, jam

बरसाती पानी की निकासी न होने पर महिलाओं ने किया हाइवे जाम

Tue, 30 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, rain water, drain, ladies, highway, jam
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित रामनगर कालोनी और नसीबपुर गांव में बरसाती पानी की कोई निकासी न होने से परेशान महिलाओं ने सोमवार सुबह दस बजे हाउसिंग बोर्ड के पास नारनौल-दादरी हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम करीब एक घंटे तक चला। बाद में मौके पर पहुंचे कार्यकारी शहर थाना प्रभारी दयानंद व महावीर चौकी इंचार्ज गुणपाल ने महिलाओं को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद महिलाओं ने लघु सचिवालय पहुंच तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा तथा पानी निकासी की मांग की।

नसीबपुर के पास स्थित रामनगर कालोनी की गली नंबर दो में काफी दिनों से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगाने वाली महिलाओं ने बताया कि यह गंदा पानी तेज बरसात होते ही लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। काफी दिनों से घरों के सामने व घरों के अंदर पानी की निकासी नहीं होने के चलते वे घरों में कैद होकर रह गए हैं। कालोनी की महिलाओं ने बताया कि इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक को अपनी शिकायत की हुई है। लेकिन किसी भी अधिकारी ने आजतक पानी की निकासी करना तो दूर की बात गली में आकर उनका हाल तक नहीं जाना।
विज्ञापन


कालोनी के खाली प्लाटों में भी पानी जमा
अब हाल यह है कि गंदेे पानी की निकासी नहीं होने के कारण कालोनी में स्थित खाली प्लाटों में पानी जमा हो गया हैं। वहीं पानी अधिक होने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो चुकी है साथ ही पानी वापिस घरों में घुसने लग गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप और जहरीली मक्खियां होने लगी पैदा
पानी में मच्छर, जहरीली मक्खियां व सांप पैदा हो रहे हैं। जो घरों में आकर लोगों को परेशान करते रहते हैं। वहीं कालोनी में पिछले दो दिनों में बरसात का अधिक पानी होने से दो घरों की दिवार तक गिर गई हैं।

लकड़ियां डाली सड़क के बीच, लग गई वाहनों की लाइन
जाम लगाने वाली कालोनी की महिलाओं ने सड़क के बीचोंबीच लकड़ियां डाल दी। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। वहीं जाम की सूचना पाकर महाबीर चौकी प्रभारी व शहर थाना कार्यकारी प्रभारी मौके पर पहुंचे व महिलाओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी महिलाएं पानी की निकासी की मांग को लेकर अपनी बात पर अड़ी रहीं। दोनों ही पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाबुझाकर किसी तरह अधिकारियों के सामने बात कहने की बात कहीं। इस पर महिलाओं ने जाम खोल दिया।


स्कूल बस में सवार होकर पहुंची डीसी कार्यालय
इसके बाद महिलाएं एक निजी स्कूल की बस में सवार होकर उपायुक्त कार्यालय में पहुंच गई। जहां पर सूचना पाकर तहसीलदार ईश्वर सिंह उनसे मिलने पहुंचे। जहां पर महिलाओं ने तहसीलदार के सामने अपनी समस्याएं बताई। तहसीलदार ने उनको जल्द ही समस्या का समाधान करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed