फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, two fight, fire, in nnl

लोगों की आपसी लड़ाई में चली गोलियां, दहशत

Fri, 21 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
निजामपुर। गांव इस्लामपुरा के बस स्टाप पर वीरवार शाम को करीब पौने आठ बजे कुछ लोगों के बीच रंजिश को लेकर लाठी और गोलियां चली। इस घटना में दो मोटरसाइकिल और गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

वीरवार शाम को गांव इस्लामपुरा के बस स्टाप पर देर सांय को करीब पौने आठ बजे धीरे-धीरे  गाड़ियों का जमावड़ा होने लगा। कुछ देर बाद में वहां पहुंचे कुछ लोगों में आपस में गाली गलौच होने लगी, जब तक आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी मिलती उससे पहले ही इनके बीच लाठियों के साथ झगड़ा हो गया था। मामला बढ़ते-बढ़ते बंदूक की गोलियों तक जा पहुंचा। कोई बड़ा हादसा होता इससे पहले वहा खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। हमलावर कुछ गाड़ियों और दो मोटरसाइकिलों को लाठियों और गोलियों से छलनी कर गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन

निजामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रामेश्वर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को करीब 8 बजे गांव इस्लामपुरा के बस स्टाप पर गोली चलने की जानकारी मिली थी। इसमें कुछ लोगों ने एक दूसरे पर फायर किए है। जिसमें दो मोटरसाइकिल पर गोली लगी है। मामले को देखते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज  करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed