फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul , Shop and hotel, food and sply officer

दुकानों और होटलों पर छापे से हड़कंप

Fri, 21 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul , Shop and hotel, food and sply officer
shop
नारनौल।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के कई दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट में छापामारी की। इस दौरान विभाग ने सात जगहों से मिठाइयों के सैंपल लिए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था। वीरवार शाम को भी अचानक मानक चौक से मिठाइयों की दुकानों और गोदामों पर छापामारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। रेवाड़ी रोड पर एक होटल से भी सैंपल भरे। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से बाजारों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को खुला तो कुछ बंद कर भाग गये।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार सायं को मानक चौक स्थित कटला बाजार से सत्यनारायण -मोतीलाल ये खोया, राकेश कुमार की दुकान से छैना और प्रमोद पुत्र बजरंग लाल से बर्फी के सैंपल भरे। शुक्रवार को विभाग की टीम ने आजाद चौक से गौतम दुकानदार के रसगुल्ला, बालकिशन की दुकान से बर्फी और राजकुमार की दुकान से काजू की बर्फी के सैंपल भरे। एक होटल से भी सैंपल लिए गए।  
विज्ञापन


पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने की छापामारी
वीरवार सांय को जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मानक चौक स्थित कटला बाजार पहुंची तो अचानक से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानों को खुली छोड़ भागे तो कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को शटर बंद कर निकल लिए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की करीब दो घंटे चली कार्रवाई में टीम ने मानक चौक स्थित कटला बाजार से कई दुकानदारों के खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली दिवाली से अब तक लिए 45 सैंपल, छह फेल
स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न खाद्य सामग्री की दुकानों से दीपावली से अब तक 32 जगह से सैंपल लिए हैं। इनमें से छह सैंपल फेल आए हैं। 32 सैंपल फूड सेफ्टी आफिसर एनडी शर्मा ने लिए। इनमें से एक मिल्क केक, दो सरसों के तेल और तीन फ्रूट जूस के सैंपल फेल मिले। डॉ. रामनिवास ने एक, डॉ. संजय बिश्नोई ने दस सैंपल लिए, इनमें दो सरसों के तेल के सैंपल फेल आए। वहीं डॉ. अरुण कालरा ने दो सैंपल लिए इनमें एक मिल्क केक का सैंपल फेल मिला। फेल आए सैंपलों के दुकानदारों के विरुद्ध फिलहाल कोर्ट में मामला चल रहा है।

इन वस्तुओं को बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में वाइन, पानी, सभी प्रकार की मिठाइयां जो बनाई जाती हैं या रखते हैं, के लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसके अलावा किसानों द्वारा उगाए अनाज, शादी ब्याह और अन्य सामाजिक समारोह में बनने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल पर लाइसेंस लेने की छूट दी गई है।


कोट
दीपावली के त्योहार के मद्देनजर उनकी टीम ने वीरवार और शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों से मिठाई विक्रेताओं से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। उनको जांच के लिए करनाल लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. जितेंद्र कुमार, फूड सेफ्टी आफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed