फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, police post, police men, beat, two men injured

पूछताछ के लिए चौकी लाए दो लोगों की पुलिस ने की जमकर धुनाई

Sat, 22 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चोरी के मामले में तफ्तीश कर रही सिटी पुलिस पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक हार्डवेयर दुकानदार के यहां काम करने वाले दो लोगों को पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया और बाद में उनकी जमकर धुनाई की। धुनाई के बाद दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया। घायल अवस्था में ये दोनों पीड़ित सीधे सामान्य अस्पताल में पहुंचे, जहां पर शुक्रवार से उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि अग्रवाल हार्डवेयर दुकान पर सोमवार को सामान खरीदने आए ग्राहक की जेब कट गई थी। ग्राहक की जेब में 50 हजार रुपये थे, जो कि जेब कतरों ने बड़ी साफगोई से उड़ा लिए। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद भी है, जिसे पुलिस जांच के दौरान देख चुकी है। मामले को जांच कर रही पुलिस ने दुकान पर काम करने वाले वर्कर बिजेंद्र व राजकुमार को पुलिस ने पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया। उक्त दोनों का आरोप है कि वे जब शुक्रवार को पुलिस चौकी में पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के नाम पर उनकी जमकर पिटाई की।  जिसमें वे घायल हो गए। पिटाई के बाद पुलिस ने उन दोंनों को छोड़ दिया। बिजेंद्र टीबी का मरीज है, जिसे घर जाने पर खून की उल्टी लगी तो परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर शुक्रवार से उनका इलाज चल रहा है। दोनों पीड़ितों का कहना है कि वे उपचार के बाद पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे व मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मांग उठाएंगे। अगर पुलिस ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वे कोर्ट में इस्तगासा दायर करेंगें।
विज्ञापन


एसएचओ औमप्रकाश का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब वे मामले की जांच करवाएंगे, अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed