{"_id":"580ba6694f1c1b592c706b40","slug":"narnaul-news-in-narnaul-pistol-petrol-pump-and-dharmkanta-robery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर नकाबपोश बदमाशों ने पैट्रोल पंप और धर्मकांटा लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर नकाबपोश बदमाशों ने पैट्रोल पंप और धर्मकांटा लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
नांगल चौधरी। धोलेड़ा क्रेशर जोन के पास बदमाशों ने शुक्रवार रात को पैट्रोल पंप और एक धर्म कांटे पर पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
शुक्रवार की रात धोलेड़ा पंप पर सेल्समैन समेत दो कर्मी ड्यूटी पर थे। रातभर में करीब पांच हजार की बिक्री हुई थी। सुबह लगभग 4.05 बजे एक सफेद रंग की गाड़ी रुकी, जिसमें बैठे तीन नकाबपोश युवक नीचे उतरे। कैशियर रूम में घुसते ही उन्होंने सेल्समैन व प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। प्रबंधक से चाबी छीनकर दराज में रखे पांच हजार नकदी निकाल ले गए। तलाशी के दौरान उनकी पाकेट में रुपये नहीं मिले। पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर गाड़ी सरेली की ओर रवाना हुई। 4.10 बजे बदमाश बखरीजा माइंस के धर्म कांटे पर पहुंचे। उन्होंने आवाज लगाकर दरवाजा खोलने की हिदायत दी, लेकिन कर्मचारियों ने इंकार कर दिया, जिससे क्रोधित नकाबपोशों ने खिड़की पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे घबराकर कर्मियों ने दरवाजा खोल दिया। पांच नकाबपोश तुरंत अंदर घुस गए, उन्होंने कैशियर से चाबी देने को कहा। विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौच की गई। जानलेवा धमकी देने पर उन्होंने चाबी व नकदी सौंप दी। इसके बाद अपराधियों ने सभी कर्मियों के मोबाइल छीन लिए, जिसे तोड़कर सड़क की ओर भाग निकले। भयभीत कर्मियों ने तुरंत खदान में काम कर रहे अन्य कारिंदों को सूचना दी। उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज किया गया।
सबूत मिले, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दो वारदातों को अंजाम दिया है। करीब 33 हजार नकदी लूटे गए हैं। घटना स्थल से कुछ सबूत मिले, जिसके आधार पर जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मामला जल्द ट्रेस होने की संभावना है।
विज्ञापन
बिना नंबरों की कार इस्तेमाल
बदमाशों बिना नंबर की कार को वारदात में इस्तेमाल किया है। पंप कर्मियों के मुताबिक साइड में काले रंग की पट्टी लगी हुई बताई गई है। वारदात के दौरान एक बदमाश ने नकाब नहीं पहना था, जबकि पांच युवक नकाब में थे। जिससे अपराधी लोकल होने की संभावना बढ़ गई।
पुलिस गश्त बढ़ाने की गुहार
सुदेश, महेश, अशोक कुमार व महेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि क्रेशर जोन में रोजाना करोड़ों का व्यापार होता है। बावजूद पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं। उन्होंने सरेली-धोलेड़ा टी-प्वाइंट पर चौकी स्थापित करने की गुहार लगाई है ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके।