फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, overload vihacal catch by police, 7 impound

ओवरलोड डंपरों पर कसा शिकंजा, सात इंपाउंड

Wed, 19 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। सड़क दुर्घटनाओं का ओवर लोड वाहन सबसे बड़ा कारण हैं। रोकथाम को लेकर डीटीओ विभाग के सहायक सचिव सविंद्र सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। पिछले दो दिन में सात डंपर इंपाउंड किए गए हैं। उन्होंने बताया  कि सुप्रीम कोर्ट ने ओवर लोड वाहनों पर प्रतिबंध लगा रखा है। वाहन की  निर्धारित क्षमता से अधिक माल नहीं भर सकते। नांगल चौधरी के आसपास विभिन्न  गांवों में क्रेशर जोन स्थापित हो गया। कम चक्कर में अधिक मुनाफा कमाने के प्रयास में चालक ओवर लोड माल सप्लाई कर रहे हैं। जिससे अधिकांश ग्रामीण सड़कें जर्जर हो गई। बॉडी लेवल से ऊंचे पत्थर भरने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।  शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दताल, दौंखेरा रूट पर पांच ओवर लोड डंपर इंपाउंड किए गए। वाहन मालिकों से डेढ़  लाख जुर्माना भराया गया। इसके बाद मंगलवार को दो वाहन इंपाउंड किए। जिन पर दो लाख जुर्माना कर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed