फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, only one or two atm open, there will no case

इक्का दुक्का एटीएम ही खुले, वहां भी मारामारी

Sun, 13 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul,  only one or two atm open, there will no case
atm
नारनौल। जिला में शनिवार को भी एटीएम नहीं खुले। कुछ एटीएम खुले वहां लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं कहीं सर्वर डाउन होने तो कहीं एटीएम में कैश खत्म हो जाने के कारण लोगों को शनिवार को भी भारी परेशानी हुई। लोगों के पास पैसा खत्म हो गया है। वहीं व्यापारी भी परेशान हैं। सीजन के समय में दुकानों पर बहुत कम ही ग्राहक आ रहे हैं। बैंकों में लोगों की भीड़ तीसरे दिन भी रही तथा सुबह से शाम तक बैंकों के बाहर लोगों की लाइनें लगी रही। रविवार को भी  अवकाश के बावजूद बैंक खुले रहेंगे। विभिन्न बैंकों द्वारा 75 के करीब एटीएम स्थापित किए गए हैं, लेकिन 75 एटीएम में से केवल 3 या चार पर ही कैश मिला।
विज्ञापन

बड़े नोटों को जमा करने तथा एक्सचेंज करवाने के लिए शनिवार तीसरे दिन भी शहर के  विभिन्न बैंकों में लोगों की भारी भीड़ रही। वहीं एटीएम चालू न होने के कारण बैंकों में लगातार लोगों की संख्या बढ़ रही है, अगर अगले एक दो दिन में एटीएम शुरू नहीं हो पाते है तो बैंकों में लोगों की ओर अधिक भीड़  बढ़ सकती है। एटीएम में पैसे निकासी की सुविधा शुरू कर भीड़ को काबू करने  का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों की भीड़ अधिक होने के चलते वे नाकाफी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार मध्य रात्रि से 500 व 1000 के  नोट बंद करने के साथ ही दो दिन तक एटीएम भी बंद करने का एलान किया था। इसके  एक दिन बाद जैसे ही बैंक खुल तो शहर के सभी बैंकों में बड़े नोट जमा  करवाने व एक्सचेंज करवाने वाले लोगों की देर सायं भी भारी भीड़ लगी, लेकिन  शुक्रवार को भी एटीएम चालू नहीं होने से कारण शहर के बैंकों में लोगों की  भारी भीड़ रही, जोकि शनिवार को भी एटीएम चालू नहीं होने के चलते यह  भीड़ दोगुना हो गई।
विज्ञापन


75 में से केवल 3-4 एटीएम मशीन रही चालू
यहां विभिन्न बैंकों के लगभग 75 के करीब एटीएम मशीन हैं, लेकिन इनमें से केवल 3  या चार ही एटीएम मशीनों में पैसे की निकासी की जा रही है। इसमें एक एचडीएफसी बैंक, एक स्टेट बैंक आफ इंडिया व स्टेट बैंक आफ पटियाला की एटीएम मशीन चालू रही। भारी भीड़ के चलते इन एटीएम मशीनों में कुछ ही समय में कैश खत्म हो जाते है। इसके अलावा कभी सर्वर बिजी हो जाता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में तीसरे दिन भी नहीं पहुंची नई करेंसी
बड़े  नोटों पर पाबंदी लगाने के बाद भी लोगों को तीसरे दिन भी बैंकों से नई  करेंसी नहीं मिल पाई। अभी लोगों को बड़े नोटों के बदले 100, 50 व 10 की  पुरानी करेंसी ही दी जा रही है। हालांकि कुछ बैंक जल्द ही नई करेंसी जारी  होने की बात कह रहे है।

जिले में अब तक हजारों करोड़ हुए बैंकों में जमा
बैंक अधिकारियों की माने तो जिले में स्थित विभिन्न बैंकों की 148 शाखाओं में  अब तक बड़े नोट जमा करवाने व करेंसी एक्सचेंज के लिए एक हजार करोड़  से अधिक रुपये जमा हो चुके है। जोकि इस राशी में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।  इस हजार करोड़ रुपये की राशी में सबसे अधिक बड़े नोट  जमा करवाने वाले लोगों शामिल है।

बड़े नोटों से भरे सभी प्रकार बिल
बिजली  निगम, टेलीफोन विभाग, नगर पालिका, जनस्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी सरकारी  विभागों ने उपभोक्ताओं को विशेष छूट देते हुए अपने विभाग से संबंधित सभी  प्रकार के बकाया व मासिक बिल तथा हाउस टैक्स व इनकम टैक्स को बड़े नोटों के  माध्यम से जमा करवा सकते है।


सरकार की यह नीति सही है, इससे काले कारोबारियों के चेहरे से नकाब हटेगा। मगर बैंकों में कैश नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। -श्रीराम सर्राफ

एटीएम में पैसे नहीं आए हैं। इसके कारण कैश खत्म हो गया है। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैश आए तो व्यापारी भी चले। -विजय चौधरी

सोचा था एटीएम से पैसे निकलवा लूंगा, मगर शनिवार को भी एटीएम नहीं चले। एक दो  एटीएम चालू थे, वहां सुबह से शाम तक भीड़ रही। -संजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed