{"_id":"5828aec84f1c1b7304b39ee1","slug":"narnaul-news-in-narnaul-in-road-accident-one-men-injured-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे मे युवक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे मे युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सीगड़ा बस स्टेंड पर शनिवार की रात्रि को उप स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ का सफाई कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर वो उपचाराधीन है।
गांव खुडाना निवासी प्रदीप पुत्र भागीरथ (18) उप स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारी है। वह शनिवार की रात्रि को अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स की शादी में गया था जब वह गांव सीगड़ा बस स्टेंड पर रोड पार कर रहा था इसी दौरान महेंद्रगढ़ से कनीना की ओर जा रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। समाचार लिखे जाने तक वह अस्पताल में उपचाराधीन था।