{"_id":"580a54dd4f1c1b453d703862","slug":"narnaul-news-in-narnaul-father-and-sons-injured-in-road-eccident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाप बेटे घायल, रोहतक रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाप बेटे घायल, रोहतक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा के पास स्थित पैट्रोल पंप के पास बाइक एवं स्कार्पियो की टक्कर बाप-बेटे घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। स्कार्पियो चालक अपनी गाड़ी सहित फरार हो गया।
गाव बवाना निवासी गोवर्धन दास पुत्र मंतुराम (50), पंकज पुत्र गोवर्धन (20) एवं सौरभ पुत्र गोवर्धन (16) बृहस्पतिवार की सायं को बाइक पर अपने घर जा रहे थे। गांव मालड़ा के पास स्थित पैट्रोल पंप के पास सामने से आ रही ही स्कार्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वो तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।