{"_id":"5828af344f1c1b8553b3cdbf","slug":"narnaul-news-in-narnaul-dumber-hit-a-bike-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस लाइन के सामने दोपहर बाद करीब दो बजे एक डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों की गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों के पांव बुरी तरह डंपर के नीचे कुचले गए।
गांव सिसोठ निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र और गांव लहरोदा निवासी करीब 65 वर्षीय अमर सिंह नागरिक अस्पताल में किसी मरीज से मिलने के लिए आए थे। यहां पर मरीज से मुलाकात कर दोनों बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। अभी वे पुलिस लाइन के सामने पहुंचे थे कि उनकी टक्कर एक डंपर से हो गई। इसके कारण दोनों के पैर डंपर के टायरों के नीचे आ गए। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।