{"_id":"580672bd4f1c1b562c703f80","slug":"narnaul-news-in-narnaul-coper-wire-one-ledy-arrest-theifts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपर तार चोरी मामले में महिला काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपर तार चोरी मामले में महिला काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे लाइन के ब्राडगेज तारों के कॉपर तार चोरी मामले में पुलिस ने रोहतक के पास महम की एक महिला को प्रोटेक्शन वारंट के जरिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। रेलवे पुलिस अब महिला से कापर तार चोरी मामले की अन्य जानकारी हासिल करेगी। कापर चोरी मामले में रेलवे पुलिस अन्य सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उक्त महिला को ही काबू नहीं किया था। जिसे रेलवे पुलिस ने रेलवे कापर चोरी मामले में रोहतक से काबू किया है। जिसको मंगलवार को प्रोटेक्शन पर लेकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने महिला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा हैं।
विज्ञापन