{"_id":"582a0db14f1c1bd53b8fe3f7","slug":"narnaul-news-in-narnaul-bike-hit-on-a-truck-one-daid-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अटेली-रेवाड़ी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मूल रूप से राजस्थान के अजमेर के रुपनगढ़ निवासी 22 वर्षीय कमल पुत्र दिलीप तथा 40 वर्षीय तोताराम पुत्र भंवर सिंह कई दिनों से अटेली में रह रहे थे तथा चिनाई आदि का कार्य करते थे। सोमवार सुबह वे करीब पांच बजे अटेली से रेवाड़ी के लिए बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले। अभी वे गोकलपुर गांव के पास पहुंचे थे कि अंधेरे के कारण उनको रोड पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया तथा कमल ने बाइक खड़े ट्रक में पीछे से दे मारी। इससे कमल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तोताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तोताराम को आसपास के लोगों ने तुरंत अटेली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार मृतक कमल की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।