फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, a daid body found on rail track

रेलवे पटरी के पास मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

Sun, 13 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। रविवार को सुबह गांव कादीपुरी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। शव की सूचना आसपास के लोगों ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के अनुसार युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन

निजामपुर के पास गांव डाबला का 27 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र शिवलाल रेवाड़ी के किसी कोचिंग सेंटर में लगा हुआ था। वह ट्रेन से सुबह रेवाड़ी जाता था तथा शाम को वापस ट्रेन से ही आता था। रविवार सुबह उसका शव गांव कादीपुरी के रेलवे फाटक के पास किलोमीटर नंबर 46-3 के पास ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद उसके पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर लास्ट काल पर फोन कर उसकी शिनाख्त की तथा परिजनों को बुलाया। जिसके बाद शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed