फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, higher education department, website, personal phone number, code, himachal

शिक्षा विभाग का कारनामा: वेबसाइट में घरेलू नंबर तो चालान में हिमाचल का कोड दिया

Sun, 03 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, higher education department, website, personal phone number, code, himachal
समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
उच्चतर शिक्षा विभाग के दो कारनामों से विद्यार्थियों के अलावा एक परिवार को परेशान कर रखा है। विभाग के इन कारनामों से जहां द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी चालान जमा करवाने के लिए बैंक के चक्कर काट- काटकर परेशान हैं वहीं एक परिवार घरेलू लैंड लाइन नंबर पर शिक्षा विभाग से संबंधित फोन को अटैंड करने से बचने के लिए रिसीवर को ही उठाकर रखने पर विवश है। विभाग ने एक तरफ तो अपनी वेबसाइट पर चंडीगढ़ निवासी अमित का घरेलू लैंडलाइन नंबर दे रखा है तो दूसरी तरफ चालान जमा करवाने के लिए विभाग ने हरियाणा के बजाय हिमाचल का नंबर दे रखा है।  
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट पर किसी भी समस्या के निदान के लिए कनेक्ट अस ऑप्शन में दो टेलीफोन नंबर दिए गए हैं। इसमें एक नंबर तो विभाग के कार्यालय का है जबकि दूसरा नंबर चंडीगढ़ निवासी अमित का है। अपनी समस्याओं के निदान के लिए 0172-2652038 पर आने वाली विद्यार्थियों के कॉल से अमित परेशान हैं। अमर उजाला टीम ने जब इस नंबर पर फोन किया तो मामला प्रकाश में आया। हैरानी इस बात पर है कि विभाग के अधिकारियों का ध्यान दो माह बाद भी इस विसंगति की तरफ नहीं गया है। अमित राय का कहना है कि यह नंबर उच्चतर शिक्षा विभाग का नहीं है। यह उनका घर का नंबर है। शिक्षा विभाग ने दो महीने से अपनी वेबसाइट पर उनका नंबर डाला हुआ है। प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में फोन आ रहे हैं। इन फोन कॉल को लेकर वे बहुत परेशान हैं। उनके अनुसार आनलाइन विभाग को शिकायत भी दर्ज करवाई है लेकिन अभी तक वेबसाइट से उनका नंबर नहीं हटाया गया है। इस कारण वे अपने कॉल भी अटैंड नहीं कर पा रहे हैं। कई बार तो फोन उठाकर अलग ही रखना पड़ता है। हरियाणा हायर एजूकेशन की वेबसाइट पर कांटेक्ट अस आप्शन पर दो फोन नंबर उपलब्ध हैं। इसमें से एक विभाग के ऑफिस का और दूसरा अमित राय के घर का है।
विज्ञापन


उनकी संज्ञान में यह मामला नहीं है। अगर कोड की कोई समस्या है तो वह अभी बातचीत कर ठीक करवा देते हैं। वेबसाइट पर दिए घरेलू फोन नंबर भी हटवा दिया जाएगा।
विकास यादव, निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा

बैंक में चालान जमा करवाने में रही परेशानी
उच्चतर शिक्षा विभाग की दूसरी गलती शनिवार को सामने आई। चालान पर विभाग ने हरियाणा के कोड 98 के बजाया हिमाचल प्रदेश का कोड 96 लिखा था। इस कारण उच्चतर शिक्षा विभाग के खाते में पैसे नहीं जा रहे थे। महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ की छात्राएं कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. कर्ण सिंह से मिलीं तो उन्होंने शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर बात कर उसको ठीक करवाया। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने पूरे प्रदेश के कॉलेेजों की फीस का अलग खाता बनाया है। इसमें राज्यों के सभी कॉलेजों की एडमिशन फीस जमा होती है। महिला कॉलेज की छात्रा सविता, पूजा, किरण, निकिता, कविता, सीमा, मोनिका, हेमलता, शालु ने बताया कि कॉलेज में फॉर्म जमा करवाकर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में जाम करवाने थे। बैंक कर्मचारियों ने चालान काटने से मना कर दिया। छात्राओं ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने बताया कि चालान पर लिखे कोड 96 हिमाचल प्रदेश का है। जब तक यह ठीक नहीं होगा तब तक चालान नहीं कट पाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज वापस आकर उन्होंने एडमिशन नोडल अधिकारी से बातचीत की। उन्होंने हायर एजूकेशन के टॉल फ्री नंबर पर बात की। इसके बाद नोडल अधिकारी ने 96 की जगह 98 लिखने की बात कही। कॉलेेज में 1 जुलाई से बीए द्वितीय और बीए फाइनल वर्ष के फॉर्म भरे जा रहे हैं। जिनकी आखिरी तारीख 15 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक को करवा दिया था सूचित
चालान पर कोड 96 था। उन्होंने टोल फ्री नंबर पर बात की थी। उसके बाद पोर्टल पर उसे ठीक करवाया दिया है। बाद में चालान 98 कोड का प्रिंट होकर आने लगा। पटियाला बैंक के मैनेजर से उनकी बात हो गई थी। जिन लोगों ने पहले चालान निकलवा लिया था, वे काले पेन से 96 के स्थान पर 98 कर लेें और बैंक में जमा करवा दें। बैंक में चालान जमा होने लगे हैं। - कर्ण सिंह, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed