फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, crime. police, lazy, thief, fast

जिले में चोर चुस्त, पुलिस सुस्त

Tue, 02 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, crime. police, lazy, thief, fast
crime - फोटो : demo pic

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ जिले में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाएं यह बता रही है कि यहां चोर बड़े चुस्त हैं। उधर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी बड़ी वारदात को सुलझा न पाना यह साफ दर्शाता है कि चोरों की चुस्ती के आगे पुलिस एकदम सुस्त है। पुलिस चोरी और लूटपाट की बड़ी घटनाएं तो दूर, छोटी मोटी वारदातों को भी नहीं सुलझा पा रही है। उधर पुलिस प्रशासन की लापरवाही भरी कार्यप्रणाली से आम जनता खासकर पीड़ितों में काफी रोष है।

तीन साल से वारदात अनट्रेस
जिला पुलिस की नाकामी का सबसे बड़ा सुबूत है शहर में तीन वर्ष पहले हुई करोड़ों की चोरी। पुलिस आज तक इस वारदात के आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। शहर  में तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन जिला परिषद् प्रमुख सुरेंद्र कौशिक के घर पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी हुई। यह चोरी शहर की सबसे बड़ी चोरी की घटनाओं में से एक है। पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक का कहना है कि पुलिस ने  इस मामले में सख्ती नहीं दिखाई। तीन साल बीत गए लेकिन पुलिस को एक सुराग भी नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई से नहीं संतुष्ट
गंगा देवी अस्पताल के पास राव जयदयाल अस्पताल पर डॉक्टर चंद्रपाल के साथ लगभग 10 दिन पूर्व लुटेरों ने मारपीट की तथा रिवाल्वर के दम पर लाखों रुपये के आभूषण ले गए। डॉ. चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से अभी वो संतुष्ट नहीं हुए हैं। सीआईए की टीम ने चार-पांच लुटेरों की फोटो उन्हें दिखाई थी लेकिन उनमें से कोई आरोपी नहीं था। 10 दिन से ऊपर का समय बीत जाने पर पुलिस के हाथ एक भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के हाथ आज भी खाली
दिनेश  झगड़ोली ने बताया कि शॉपिंग कॉम्पलैक्स में ज्वैलरी की दुकान हैं। एक वर्ष पूर्व पिस्तौल के  दम पर सायं 7.30 मिनट पर बाइक पर सवार होकर तीन नकाब  पोश आए और उसके हाथों लाखों रुपये के आभूषण और नकदी उड़ा ले गए। उसने स्वयं  ने उन्हें हाथापाई कर पकड़े का प्रयास भी किया लेकिन वो छुड़वाकर वहां से  भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में कोई आरोपी आजतक नहीं पकड़ा। वे पुलिस की  ढीली कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

उम्मीद ही छोड़ दी
मामला इलैक्ट्रॉनिक्स शोरुम का है जो कि ब्रहमदेव चौक पर स्थित हैं और थाने के  बिल्कुल बगल में है। शोरुम के मालिक राजीव खुराना ने बताया कि उनके शहर तीन इलैक्ट्रॉनिक्स शोरुम हैं। तीनों ही शोरुम पर अलग-अलग दिन चोरियां हो  चुकी हैं। तीनों ही शोरुम से लगभग 8.50 लाख रुपये की चोरियां हो चुकी हैं  एक भी चोरी पुलिस ने बरामद नहीं की। पुलिस से उम्मीद लगाना अब बेकार हैं जब  दो वर्ष बीत गए तभी नहीं कुछ मिला अब क्या मिलेगा।

गुहार लगाकर थके
मेहता मेडिकल स्टोर के ब्रहमदेव चौक पर स्थित है। यह भी थाने के बिल्कुल पास है।  मेडिकल मालिक विवेक मेहता ने बताया कि उनकी दवाइयों की दुकान हैं। उनके दुकान से लाखों रुपये कीमत का सामान तथा हजारों रुपये नकदी चोरी हो गई थी।  पुलिस की लचर कार्रवाई के कारण चोरी बरामद नहीं हो पाई अब आगे कुछ मिलने की  उम्मीदें भी खत्म हो चुकी हैं और वो ही गुहार लगाकर थक चुके हैं।


डाक्टर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस लगी हुई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 वर्ष पहले पूर्व जिला प्रमुख के घर हुई चोरी के बारे में पूछताछ करेंगे आखिर अब तक यह चोरी ट्रेस क्यों नहीं हो पाई।
 हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed