फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul has one digri and mahendragarh in 1.5 digry

महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान एक डिग्री तो नारनौल में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Mon, 30 Dec 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
narnaul has one digri and mahendragarh in 1.5 digry
महेंद्रगढ़/नारनौल। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह से मैदानी इलाकों में सूर्यदेव पूरी तरह से दर्शन नहीं दे पाए हैं। महेंद्रगढ़ में इस साल सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल में शनिवार की अपेक्षा रविवार को पारा एक डिग्री बढ़कर 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन ठंड से लोग ठिठुरे रहे।
विज्ञापन

ठंड के कारण सुबह और शाम कोहरा मैदानी इलाकों को पूरी तरह से जकड़ रहा है और ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। महेंद्रगढ़ में रविवार को सुबह हल्की धुंध थी और आकाश में बादल भी छाए हुए थे। लगभग 12.30 बजे धूप निकल गई थी। लेकिन बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपा का एहसास कराया। मौसम विशेषज्ञों ने ठंड बढ़ने व कोहरे का कहर जारी रहने की संभावना जताते हुए शीतलहर चलने की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से आसमान को धुंध की सफेद चादर से ढंका हुआ है। वहीं दूसरी ओर ठंड के चलते आमजन की परेशानी बढ़ गई। इसका असर गरीबों के साथ छोटे बच्चों व बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। धुंध में साथ चलने वाला आदमी व वाहन दिखाई नहीं पड़ता। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री था जो रविवार को घटकर 1 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को सबसे ज्यादा ठंड रही, जिसके चलते सभी कंपकंपा गए। अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। शनिवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही है। पूरे दिन क्षेत्र कोहरे की सफेद चादर से ढंका रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। बाजार भी आए दिन की तुलना में एक से डेढ़ घंटे देरी से खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
कोहरे व कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते जिले की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहनों की गति कम होने पर उनमें सवार यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने की चिंता सताती रही, दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ठंड का प्रकोप जारी, आज से बंद रहेंगे स्कूल
नारनौल। क्षेत्र में रविवार को भी कोहरे के साथ ठंड का भी जबरदस्त असर दिखाई दिया। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे आमजन बुरी तरह प्रभावित दिखा। वहीं शनिवार के मुकाबले तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लगातार पड़ रही ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने रविवार से अवकाश घोषित कर दिया है।
करीब दो सप्ताह से लगातार कोहरे के साथ जबरदस्त ठंड के चलते शिक्षा विभाग ने पहले 25 दिसंबर को अवकाश एक दिन का अवकाश घोषित किया था। लेकिन लगातार ठंड बढ़ने से शिक्षा विभाग ने 30 दिसंबर से सरकारी व निजी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि शिक्षा विभाग ने एक जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों का अवकाश की घोषणा की थी। लेकिन शनिवार को तापमान 0.5 डिग्री पहुंचने पर मुख्यमंत्री के आदेश पर तीन दिन स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। जिससे विद्यार्थियों से राहत की सांस ली है। क्योंकि ठंड व कोहरे के कारण बच्चों ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे थे।

बता दें कि 12 दिसंबर को हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है। जिससे जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों से भी नहीं निकल पा रहे है। शनिवार को जिले का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे प्रदेष में सबसे कम रहा। इस प्रकार नारनौल क्षेत्र में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed